फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8 years of Modi government dedicated to service, good governance and poor welfare

मोदी सरकार के 8 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित 18-47-19

Mon, 23 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
8 years of Modi government dedicated to service, good governance and poor welfare
पंचकूला। 26 मई को केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जिसे लेकर प्रदेश में भाजपा का 21 दिवसीय ‘जनसेवा के आठ साल 100 से संपर्क’ महासंपर्क अभियान 5 मई से 26 मई तक चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने की। इस दौरान विशेष तौर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, महामंत्री वरिंदर राणा, परमजीत कौर के साथ विस्तारक शशि दूरेजा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस बैठक में डॉ. पवन सैनी को कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों का मोदी सरकार के प्रति भारी उत्साह व जोश देखने को मिला है। सैनी ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत जो लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया था, वह पूरा हो चुका है। जिसके तहत प्रदेश भर में 5 से 25 मई तक 2 लाख लोगों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने कहा कि 26 मई को जिस दिन मोदी जी ने बतौर प्रधानमंत्री पहली बार शपथ ली थी, उस दिन महा संपर्क अभियान के तहत प्रदेश के 19786 बूथों पर 19 लाख परिवारों तक पहुंच कर मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बूथों पर बताया जाएगा। डॉ. पवन सैनी ने बताया की इस अभियान के जरिये उन लोगों को भी जोड़ने की कोशिश होगी जो जानकारी के अभाव में अभी तक मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed