{"_id":"696012b8f7a656c10e02c3b1","slug":"74-thousand-rupees-were-withdrawn-by-taking-a-loan-in-the-name-of-the-dhaba-operator-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131451-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ढाबा संचालक के नाम पर लोन लेकर 74 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ढाबा संचालक के नाम पर लोन लेकर 74 हजार निकाले
विज्ञापन
खुद को पेटीएम का प्रतिनिधि बताया, मशीन चेक करने के बहाने आए दो शातिर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-26 में एक ढाबा संचालक महिला से पेटीएम प्रतिनिधि बनकर आए दो शातिरों की ओर से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मशीन की जांच और सेटिंग बदलने के बहाने शातिर ने महिला के खाते से 74 हजार 339 रुपये का ऑनलाइन लोन लेकर पूरी राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर 2025 को दो अज्ञात व्यक्ति खुद को पेटीएम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने पेटीएम मशीन की जांच करने और उसकी आवाज अंग्रेजी से हिंदी में बदलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पीड़िता से आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर करीब एक घंटे तक अपने पास रखा।
आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने मशीन पर ऑफर चालू करने का झांसा दिया और खाते में एक रुपये डालने को कहा। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता को लोन भुगतान से संबंधित कॉल आने लगे। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर सामने आया कि 9 दिसंबर को खाते में 74 हजार 339 रुपये ऑनलाइन लोन के रूप में जमा हुए और तुरंत यूपीआई से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि फर्जी पेटीएम प्रतिनिधियों ने पीड़िता की आईडी का दुरुपयोग कर ऑनलाइन लोन लिया और रकम अपने खाते में भेज दी। आरोपियों ने संपर्क के लिए जो मोबाइल नंबर दिया था वह बाद में बंद मिला। पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।