{"_id":"68225468d2e9438837038c0f","slug":"720-drivers-were-checked-at-the-drunken-driving-checkpoint-14-were-found-drunk-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122566-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव नाके पर 720 चालकों की जांच, 14 शराब के नशे में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ड्रंकन ड्राइव नाके पर 720 चालकों की जांच, 14 शराब के नशे में मिले
विज्ञापन
पंचकूला। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। रविवार देर रात ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन ड्राइव के तहत विशेष नाके लगाकर करीब 720 वाहन चालकों की जांच की। इनमें से 14 चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया।
पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के दिशानिर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने पंचकूला के प्रमुख स्थानों पर एल्कोमीटर की मदद से जांच की। एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि इस अभियान में ना केवल छोटे वाहन चालकों की बल्कि भारी वाहन जैसे ट्रकों के चालकों की भी जांच की गई। वहीं, एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसों का एक बड़ा कारण शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाना है। ऐसे में पुलिस की यह सख्ती सड़क सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल नियम तोड़ने वालों को सबक मिलेगा, बल्कि आमजन में भी यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।