फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिसर्च नहीं होगा बाधित, सभी शिक्षकों को मिले पासवर्ड

रिसर्च नहीं होगा बाधित, सभी शिक्षकों को मिले पासवर्ड

Fri, 04 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
रिसर्च नहीं होगा बाधित, सभी शिक्षकों को मिले पासवर्ड
शिक्षकों को मिले पासवर्ड, अब रिसर्च नहीं होंगे बाधित
विज्ञापन


- जैम पोर्टल का पासवर्ड अब तक होता था विभाग अध्यक्षों के पास

- वीसी के समक्ष शिक्षकों ने रखी थी मांग, उनके आदेश पर मिले पासवर्ड

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में रिसर्च से जुड़े शिक्षकों को जैम पोर्टल का पासवर्ड आवंटित कर दिया गया है। इससे उनके रिसर्च अब प्रभावित नहीं होंगे। साथ ही समय पर यह पूरे भी हो सकेंगे। मालूम हो कि पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने रिसर्च से जुड़े शिक्षकों से मुलाकात की थी। उस दौरान शिक्षकों ने यह प्रकरण उठाया था। उन्होंने कहा था कि जैम पोर्टल का पासवर्ड केवल विभाग अध्यक्षों के पास है। पोर्टल पर वह सामग्री या सामान दिया गया है जो रिसर्च के लिए खरीदा जा सकता है। उसी सामान को खरीदने पर बिल पास होते हैं। यदि बाहरी सामान खरीद लिया गया तो उसके बिल पास नहीं होते। पासवर्ड एक ही व्यक्ति के पास होने से रिसर्च में जुटे शिक्षकों के काम बाधित होते हैं।

इसके बाद पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सभी रिसर्च शिक्षकों को पासवर्ड आवंटित करने के आदेश दिए थे। उसी क्रम में उन्हें अब पासवर्ड आवंटित किए गए हैं। माना जा रहा है कि रिसर्च के कार्य अब समय पर पूरे होंगे। साथ ही उसका असर रैंकिंग पर भी पड़ेगा। रिसर्च समय पर पूरे होंगे तो रैंकिंग के कुछ मानक और पूरे होंगे। मालूम हो कि रिसर्च से पीयू के लगभग 350 शिक्षक जुड़े हुए हैं जो केंद्र व राज्य सरकारों के भी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed