फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चार डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान

चार डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान

Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
चार डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान
चार डिग्री तक गिर सकता है रात का तापमान
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जताई संभावना, सुबह और शाम के वक्त धुंध की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बारिश के अगले दिन भी ठंड बरकरार रही। वीरवार को दिन में खिल-खिलाकर धूप निकली। हालांकि, तापमान पर ज्यादा असर नहीं डाल पाई। वीरवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले समय में रात का तापमान और गिर सकता है। अगले दो दिनों के भीतर के रात के तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज होगी। फिलहाल, अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना जताई है। साथ ही संभावना जताई गई है कि अगले तीन सुबह और शाम धुंध छा सकती है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ी सर्दी
मैदानी इलाकों में पिछले एक महीने से एक जबरदस्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस की जरूरत महसूस की जा रही थी। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होने से कड़ाकेदार वाली ठंड का इंतजार बढ़ रहा था। आधा दिसंबर बीतने को है, लेकिन अब भी अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा रहा था। मंगलवार से जम्मू-कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। इस वजह से मैदानी इलाकों में बारिश हुई और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। चंडीगढ़ में बुधवार दिन व रात में करीब नौ से दस एमएम बारिश रिकार्ड हुई। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट हुई। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब छह डिग्री कम था। वीरवार को तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। धूप निकलने के बावजूद लोगों ने ठंड महसूस की।
विज्ञापन


अगले तीन दिन कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग की ओर जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक तीन दिनों सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। आसमान खुला रहेगा। बारिश का फिलहाल कोई चांस नहीं है। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि पंजाब व हरियाणा के एक दो इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed