फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्रशासन ने भेजा 600 कंपनियों को नोटिस

प्रशासन ने भेजा 600 कंपनियों को नोटिस

Thu, 13 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने भेजा 600 कंपनियों को नोटिस
जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल नहीं करने पर 600 ट्रेडर्स को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने समय से जीएसटी फाइल नहीं करने वाली 600 से अधिक कंपनियों को नोटिस जारी किया है। इसमें ज्यादातर ट्रेडर्स और इंडस्ट्रियल एरिया के कारोबारी शामिल हैं। विभाग ने सभी को निर्धारित समयावधि में जीएसटी जमा कराने की हिदायत दी गई है।

असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि जीएसटीआर 3बी रिटर्न समय पर फाइल नहीं करने पर 600 के करीब ट्रेडर्स को नोटिस भेजा गया है। इसमें ज्यादार ट्रेडर्स व कारोबारी इंडस्ट्रियल एरिया के हैं। करीब 200 कारोबारी ऐसे हैं, जिन्होंने समय पर रिटर्न नहीं भरी है। इसके अलावा बाकी डिफाल्टर वार्डों से हैं। इसके लिए विभाग अब अलग-अलग वार्ड में बैठक भी एसोसिएशनों के साथ कर रहा है ताकि सभी डीलर्स और फर्म टाइम पर ये रिटर्न जमा करवा सकें। उन्होंने बताया कि कई सेक्टरों के व्यापारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। साथ ही व्यापारी मंडलों के साथ मीटिंग कर यह लिस्ट उन्हें सौंप कर रकम जल्द जमा करने को कहा जाएगा। यदि निर्धारित समयावधि पर रिटर्न फाइल नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed