{"_id":"5c019634bdec2241505b966e","slug":"71543607860-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजा के साथ हुआ भगवान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजा के साथ हुआ भगवान का स्वागत
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजों के साथ भगवान जगन्नाथ का स्वागत
सिटी में पहुंचते ही श्री विग्रहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-21डी में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के श्री विग्रहों का बैंडबाजों के साथ भव्य स्वागत हुआ। श्री विग्रहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस्कॉन चंडीगढ़ के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि भगवान की श्री विग्रहों लुधियाना के इस्कॉन मंदिर से पहुंचा। उन्होंने बताया कि सेक्टर-21 के एक भक्त अरुण अग्रवाल के घर पर भगवान विराजे हैं। डिनर के बाद रात्रि विश्राम के लिए वह सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन में आए। सेक्टर-21 में जहां भगवान पहुंचे उस घर को फूलों से सजाया गया। भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। भइस दौरान भगवान को भोग अर्पित करने के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ।
सेक्टर-29 से आज शुरू होगी रथयात्रा
इस्कॉन की ओर से भगवान जगन्नाथ की 31वीं भव्य रथयात्रा शनिवार 1 दिसंबर को निकाली जाएगी। यह आयोजन सेक्टर-29 के मार्केट से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन में आकर संपन्न होगा। इस्कॉन के मीडिया को-आर्डिनेटर अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस रथयात्रा में देश के विभिन्न भागों के अलावा विदेशों से भी भक्त यहां पर पहुंचते हैं। रथयात्रा सेक्टर-29 से शुरू होकर 30, 20, 21, 22, 23 से होते हुए सेक्टर-36 के इस्कॉन में पहुंचकर संपन्न होगी। उधर, इस्कॉन गवर्निंग बॉडी के कमिश्नर गोपाल कृष्ण गोस्वामी रथयात्रा की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा अन्य विशिष्ट और गणमान्य लोग भी इसमें शामिल होंगे। भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन