{"_id":"59501d214f1c1b555f8b4613","slug":"71498422561-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन आवेदकों की छूटी परीक्षा, उन्हें दोबारा मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन आवेदकों की छूटी परीक्षा, उन्हें दोबारा मिलेगा मौका
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन आवेदकों की जायज कारणों से छूटी परीक्षा उन्हें दोबारा मिलेगा मौका
कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़।
यूटी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत अगर जायज कारणों से किसी आवेदक का फिजिकल टेस्ट छूट गया है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। तय तारीख पर सेक्टर-26 पुलिस लाइन में न पहुंचने वाले आवेदकों को फिर मौका दिया जाएगा। यूटी पुलिस ने जायज कारण बताकर सौंपे प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। अब दोबारा इन आवेदकों के लिए 31 जून और 1 जुलाई की तारीख तय की गई है। इसी दिन सभी आवेदक अपने कारणों से जुड़े सर्टिफिकेट के साथ पुलिस लाइन में परीक्षा में भाग ले सकेंगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार फिजीकल टेस्ट के दिन दूसरी परीक्षा होना, समय पर इंटरनेट से एडमिट कार्ड न डाउनलोड कर पाना या किसी अन्य कारण से परीक्षा में शामिल न होने वाले आवेदकों को मौका मिल रहा है।
ऐसे आवेदकों को दी जा रही जानकारी
यूटी पुलिस विभाग की ओर से ऐसे आवदकों को एसएमएस और ईमेल कर सूचित किया जा रहा है। इसके अलावा विभाग के वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड की जा चुकी है।
520 पदों के लिए 2.40 लाख आवेदन
यूटी पुलिस ने 520 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती निकाली थी। पहली बार पेपरलेस आवेदन में कुल 2 लाख 40 हजार आवेदकों ने हिस्सा लिया था। पुलिस की प्राथमिक दस्तावेज चेकिंग में 16 हजार आवेदकों की छंटनी हो गई थी। 520 पदों में से 193 पुरुष उम्मीदवारों से भरे जाएंगे। 260 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए थे और 67 सीटें पूर्व सैनिकों द्वारा भरी जाएंगी।
जायज कारणों से परीक्षा की तय तारीख पर पुलिस लाइन नहीं पहुंच पाने वाले आवेदकों को यूटी पुलिस पहला मौका दे रही है। न आ पाने के कारण से संबंधित प्रमाण होने पर पुलिस ने जांच के बाद मौका देने का फैसला लिया है। इसके कुल आवेदकों की संख्या तैयार की जा रही है और उन्हें 30 जून और 1 जुलाई को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
कृष्णकुमार, डीएसपी
पुलिस भर्ती : यूटी पुलिस ने प्रार्थना पत्र स्वीकार किया, 30 जून और 1 जुलाई को बुलाया