फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   7-8 vehicles collide with trolley in fog, Panchkula DC's wife also injured

Panchkula News: धुंध में ट्राले से टकराईं 7-8 गाड़ियां, पंचकूला डीसी की पत्नी भी घायल

Thu, 14 Dec 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
7-8 vehicles collide with trolley in fog, Panchkula DC's wife also injured
पंचकूला/नगीना/नूंह। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के गांव उमरी-रीठट मोड़ पर बुधवार सुबह आठ बजे धुंध के कारण ट्राले से 7-8 गाड़ियां टकरा गईं। दुर्घटना में पंचकूला के डीसी सुनील सारवान की पत्नी सोनिया सारवान भी घायल हो गईं। प्राथमिक चिकित्सा के बाद वह जयपुर की तरफ रवाना हो गईं। अन्य छह लोगों को चोट लगी जिन्हें डॉक्टर ने मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी ज्ञान सिंह (37) को गुरुग्राम रेफर किया गया। पिनगवां पुलिस थाना के जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि धुंध के कारण छह-सात गाड़ियां एक ट्राले से टकरा गईं। इस हादसे में पंचकूला के डीसी सुनील सारवान की पत्नी सोनिया सारवान समेत छह लोगों को मामूली चोट आई थी। कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। इससे पहले गत 23 अगस्त को एक रोल्स-रॉयस फैंटम कार भी उमरी मोड़ पर टैंकर से टकराई थी। रविवार रात एक्सप्रेस-वे से गुजरी अमेरिकी नागरिक एलिजाबेथ (27) की मौत भी दौसा के पास हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed