फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   67 villages of Sangrur decided to social boycott drug peddlers

Panchkula News: संगरूर के 67 गांवों ने नशीली दवाएं बेचने वालों के सामाजिक बहिष्कार फैसला लिया

Fri, 28 Jul 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
67 villages of Sangrur decided to social boycott drug peddlers
चंडीगढ़संगरूर। नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ पंजाब पुलिस का चेकिंग अभियान चौथे दिन वीरवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक तरफ जहां पुलिस ने आठ केस दर्ज कर 11 असामाजिक तत्वों को काबू किया है वहीं, संगरूर जिले के कम से कम 67 गांवों और 20 वार्डों के लोगों ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं का विरोध और सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। ऐसा कर वह अपने गांवों को नशा मुक्त बनाएंगे। डीजीपी गौरव यादव ने इन गांवों के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अगर लोग इस तरह के कदम उठाएंगे तो यह अपने आप में एक मिसाल बनेगी। ऑपरेशन के चौथे दिन संगरूर और बरनाला सहित पटियाला रेंज के दो जिलों में अभियान चला। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छीना की निगरानी में आयोजित किया गया। विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 60 संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसएसपी संगरूर सुरेंद्र लांबा और एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक की देखरेख में 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों के मजबूत बल ने अपने-अपने जिलों में पहचाने गए नशा तस्करी के ड्रग हॉट स्पॉट में अभियान चलाया। आईजीपी मुखविंदर सिंह छीना ने नशे के खिलाफ लड़ाई में उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए ऐसी 10 पंचायतों को विशेष रूप से बैठक के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने राज्य से नशे को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक लोगों से पंजाब पुलिस के साथ हाथ मिलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed