फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   63.79 percent voting took place in Panchkula district

Panchkula News: जिला पंचकूला में 63.79 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 27 May 2024 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
63.79 percent voting took place in Panchkula district
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में जिला पंचकूला में 63.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला के 433094 मतदाताओं में से 276278 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण हुई। आगामी 4 जून को विधानसभा क्षेत्र वाइज मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 433094 वोटरों के लिए 424 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिला के 147993 पुरुषों, 128284 महिलाओं व 1 थर्ड जेंडर मतदान करने वालों में शामिल रहे। कालका विधानसभा क्षेत्र के 200181 वोटरों के लिए 218 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। कालका विधानसभा क्षेत्र में 135031 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जोकि 67.45 प्रतिशत रहा। मतदान करने वालों में 72442 पुरुष, 62588 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर शामिल रहा। उन्होंने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के 232913 वोटरों के लिए 206 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन


पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 141247 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जोकि 60.64 प्रतिशत रहा। मतदान करने वालों में 75551 पुरुष, 65696 महिलाएं शामिल रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला और पंचकूला विधानसभा की मतगणना के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला को मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना की सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग के नियमानुसार 4 जून को मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed