{"_id":"5c881581bdec22142a71f2d3","slug":"61552422273-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली का जश्न मनाया टयूजडे लेडीज ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली का जश्न मनाया टयूजडे लेडीज ने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
होली की मस्ती और डांस के धमाल से सराबोर हुआ ट्यूजडे लेडीज क्लब
-सेक्टर-9 स्थित सेंट्रल क्लब में मनाई होली
-एक-दूसरे पर रंग लगाकर दिया खुशहाली का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। होली के दिन दिल खिल जाते हैं.. रंगों में रंग मिल जाते हैं.. जी हां! होली का सेलीब्रेशन ट्यूजडे लेडीज क्लब ने कुछ इस अंदाज में सेलीब्रेट किया। किसी ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया तो किसी ने अबीर, गुलाल और रंगों के साथ जमकर होली खेली। होली का जश्न मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित सेंट्रल क्लब में देखने को मिला। इसमें बुजुर्ग महिलाओं से लेकर 25 साल की युवतियों ने एक साथ होली को सेलीब्रेट किया। क्लब की अध्यक्ष वीएन वल्ली सिंह ने बताया कि पिछले तीस सालों से यहां होली एक साथ मनाई जा रही है। इस बार होली 21 मार्च की है, लेकिन हम अभी से रंगों में सरोवर होना चाहता है। आपसी भाईचारे के प्रतीक होली से हम यही संदेश देना चाहते हैं हमेशा खुश रहें और रंगों की तरह अपनी जिंदगी में खुशहाली लाएं।
पंजाबी बोली पर जमकर किया गिद्दा
30 साल से भी अधिक पुराने इस क्लब ने मंगलवार को होली का जमकर आनंद लिया। क्लब में 85 साल से लेकर 25 साल की सदस्य हैं, जो अक्सर हर त्योहार एक साथ सेलीब्रेट करती हैं। होली की इस सेलीब्रेशन में सभी सदस्यों ने पंजाबी बोली एवं होली के लोकगीतों पर जमकर डांस किया। इस दौरान फन गेम्स और तंबोला भी खेला गया। क्लब की सबसे बुजुर्ग सदस्यों ने होली के लोक गीतों को गाकर सुनाया। होली की पार्टी में बालीवुड गीतों पर भी लेडीज ने जमकर डांस किया।