फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वेंडरों को शिफ्ट करने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका

वेंडरों को शिफ्ट करने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका

Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
वेंडरों को शिफ्ट करने के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची याचिका
सेक्टर 15 में वेंडरों को एडजस्ट करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका
विज्ञापन

वेलफेयर सोसाइटी ने कहा, इससे बर्बाद हो जाएगी ग्रीन बेल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-15 में 1800 स्ट्रीट वेंडर्स को एडजस्ट करने के फैसले के खिलाफ वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर-15 ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याची ने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो खेल मैदान और ग्रीन बेल्ट ही बर्बाद हो जाएंगे। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर एक अन्य लंबित याचिका के साथ सुनवाई कर निर्णय लिया है।

याचिका में बताया गया है कि सेक्टर 15 में पहले ही पटेल मार्केट, ओल्ड बुक सेलर्स और धोबी घाट में वेंडर्स को एडजस्ट किया जा चुका था और वेंडर्स को एडजस्ट करने की तैयारी है जिससे ग्रीन बेल्ट और खेल के मैदान भी बर्बाद होंगे। इससे यहां के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके खिलाफ याचिकाकर्ता सोसाइटी ने प्रशासन को जुलाई माह में एक रिप्रेजेंटेशन दी थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई ही नहीं की गई है। उनके अलावा डीएवी मॉडल स्कूल भी प्रशासन और निगम को अक्तूबर माह में शिकायत दे चुका है लेकिन इन सभी शिकायतों पर किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता सोसाइटी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इन स्ट्रीट वेंडर्स को ग्रीन बेल्ट और खेल मैदानों में एडजस्ट किये जाने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed