फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज से आसमान होगा साफ, रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा

आज से आसमान होगा साफ, रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा

Fri, 30 Nov 2018 02:43 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
आज से आसमान होगा साफ, रात का पारा तीन से चार डिग्री गिरेगा
आज से फिर निकलेगी अच्छी धूप, गिरेगा रात का तापमान
विज्ञापन

सबहेड
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा खत्म, तीन दिन से छाए थे बादल


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तीन दिन के बाद आज से आसमान फिर साफ हो जाएगा। बादल छंट जाएंगे और अच्छी धूप निकलने के आसार हैं। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बादल पूरी तरह से छंट जाएंगे। सुबह और शाम धुंध भी छाने की संभावना जताई जा रही है।
बुधवार रात का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वीरवार व शुक्रवार को रात का तापमान आठ से नौ डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, दिन का तापमान स्थिर रहने की संभावना है। वीरवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिन भी अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार को जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण मैदानी इलाकों में बादल छा गए थे। हालांकि इसके कमजोर होने के कारण बारिश के लिए माहौल नहीं बना। यदि बारिश होती तो मौसम बदल गया होता। दिन व रात दोनों के तापमान सामान्य से नीचे आ जाते। मगर बारिश नहीं होने से तापमान कुछ खास नीचे नहीं आए। दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है लेकिन अब तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आसपास कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी नहीं है। ऐसे में दिसंबर का पहला हफ्ता भी सामान्य बीतने की संभावना जताई जा रही है। इतना जरूर है कि रात का तापमान में कमी आएगी, लेकिन दिन का तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सुबह और शाम चंडीगढ़ के आसपास के इलाके में धुंध छाई रहेगी। आसमान खुलने के बाद धुंध छाने की पूरे आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बादल होने की वजह धुंध गायब थी। लेकिन बादल हटते ही फिर से धुंध छाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed