{"_id":"5b4a55e04f1c1b3f748b4c62","slug":"61531598304-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई कार्डियोलाजी यूनिट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई कार्डियोलाजी यूनिट में बदलाव
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई कार्डियोलाजी विभाग में बदलाव
बनाई गईं डाक्टरों तीन यूनिटें, सबकी ओपीडी के दिन अलग-अलग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई की कार्डियोलाजी विभाग में अब डाक्टरों की तीन यूनिटें काम करेंगी। हर यूनिट का अपना एक इंचार्ज होगा और उसके अंडर में तीन से चार कंसलटेंट होंगे। पीजीआई प्रवक्ता की ओर से जारी मेल के मुताबिक यूनिट एक के इंचार्ज प्रो. यशपाल शर्मा होंगे। प्रो. यशपाल की ओपीडी सोमवार और वीरवार को होगी। मंगलवार और शुक्रवार को वह कैथ लैब में होंगे। इस यूनिट में प्रो. अजय बहल, डा. सौरभ मेहरोत्रा, डा. हिमांशु गुप्ता और डा. प्रशांत पांडा होंगे। दूसरी यूनिट के इंचार्ज प्रो. मनोज कुमार रोहित होंगे। इस यूनिट की ओपीडी मंगलवार और शुक्रवार को होगी जबकि कैथ लैब का दिन बुधवार और शनिवार को होगा। इस यूनिट में डा. संजीव नागानूर, डा. पराग, डा. अंकुर गुप्ता और डा. भूपिंदर सिहाग कंसलटेंट होंगे। तीसरी यूनिट के इंचार्ज प्रो. राजेश विजयवर्गीय होंगे। इस यूनिट की ओपीडी बुधवार और शनिवार को होगी जबकि कैथ लैब का दिन सोमवार और वीरवार को होगा। इस यूनिट में डा. परमिंदर सिंह, डा. सूरज, डा. बसंत कुमार और डा. नीलम हैं।