फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कक

कक

Thu, 13 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
कक
हरियाणा चैपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट 24 अगस्त से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा चैपियंस ट्राफी टी-20 क्रिकेट का आयोजन 24 अगस्त से 2 सितंबर तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में किया जा रहा है। यह आयोजन यंग इंडिया स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से हरियाणा सरकार की सहायता से करवाया जा रहा है। बुधवार को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक होटल में टूर्नामेंट से संबंधित एक प्रेसवार्ता की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा के सुभाष बराला ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट कराए जाने से नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि जिन खिलिाड़यों को अभी तक मौका नहीं मिला था। वह इस टूर्नामेंट के जरिए अपनी पहचान बना सकते हैं।
पत्रकारवार्ता के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री, खेल, स्वास्थ्य और युवा विभाग के अनिल विज, पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा व क्रिकेट जगत केकई जाने माने दिग्गज भी शामिल रहे।
विज्ञापन

छह टीमें खेलेंगी
हरियाणा चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट में छह टीमें शिरकत कर रहीं हैं। इनमें अंबाला लायंस, भिवानी बॉक्सर, फरीदाबाद फैलक्नस, जींद जगुआर, करनाल कोबरा और पानीपत पैंथर्स शामिल हैं। टूर्नामेंट 10 दिन तक चलेगा। इसमें कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। अधिकतर मैच डे/नाइट हाेंगे। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को ट्राफी के साथ 21 लाख और उपविजेता टीम को रनरअप ट्राफी के साथ 11 लाख रुपये की नगद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगारंग होगा आगाज, गुरदास मान देंगे प्रस्तुति
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच 24 अगस्त को अंबाला लायंस और पानीपत पैंथर्स के बीच ख्ेाला जाएगा। उद्घाटन समारोह में रंग भरने के लिए पंजाबी गायक गुरदास मान अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं टूर्नामेंट के लिए एंथम सांग तैयार किया गया है, जिसे बॉलीवुड गायक आलमगीर और राम्या अय्यर ने तैयार किया।

रवि शास्त्री और जहीर खान अपनी फील्ड में माहिर : चेतन शर्मा
भारतीय टीम से दिग्गज अनिल कुंबले के बाद नए कप्तान की नियुक्ति पर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि रवि शास्त्री को भारतीय टीम का कोच और जहीर खान को गेंदबाजी का कोच बनाना एक बेहतरीन कदम है। इसकी मैं सराहना करता हूं। दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी रहे और अपनी फील्ड में माहिर हैं। टीम इंडिया के कप्तान की क्या पसंद है या नहीं। इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। वर्ल्ड कप आने वाला है, अब सारा टाइम नए कोच को टीम के साथ बेहतरीन तालमेल बनाते हुए इसे जीतने की तैयारी करनी होगी।


- विजेता को 21 लाख और उपविजेता टीम को 11 लाख दिए जाएंगे
- डे नाइट होंगे मुकाबले, 6 टीमें कर रहीं शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed