{"_id":"59482be44f1c1bc95d8b46f8","slug":"61497902052-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली सरकार ने बर्बाद किए कृषि और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली सरकार ने बर्बाद किए कृषि और किसान
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली सरकार ने बर्बाद किए कृषि-किसान: कैप्टन
- मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्ज माफी की घोषणा करने के साथ ही पूर्व अकाली-भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली सरकार ने प्रदेश के किसान और कृषि को बर्बाद कर दिया। बादल सरकार ने कैश क्रेडिट लिमिट की गिरावट को पूरा करने के लिए 31 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, इसकी अदायगी के लिए हर महीने 270 करोड़ रुपये दिए जाने थे और सालाना ये राशि 3240 करोड़ रुपये देय थी, लेकिन सरकार ने इसे नहीं भरा। उनकी सरकार ने इतनी राशि अतिरिक्त ली है, जिसे किसानों के हितों के लिए खर्च किया जाएगा। प्रदेश में साढ़े अठारह लाख किसान परिवार हैं और उनमें से 65 फीसदी छोटे और अत्यंत छोटे किसान हैं। जिनमें से 70 प्रतिशत ने संस्थागत कर्ज लिया हुआ है। किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। खेती, उसके विकास, फसलों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए वैकल्पिक फसलों पर अनेक इंसेंटिव दिए जा रहे हैं।