{"_id":"66df88886deafbe8120dc604","slug":"60-students-showed-their-talent-in-poster-making-and-slogan-writing-competition-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-10677-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
- एनएसएस स्वयंसेवकों नन्हीं कूची से उजागर की हिंदी की विराटता, लिखे हिंदी को समर्पित नारे
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम हिंदी पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत कॉलेज एनएसएस की दोनों इकाइयों और हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नारा लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने समर्पण को नारे का रूप देकर के उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में प्रतिभागियों ने अपनी नन्हीं कूची से हिंदी के विराट आसमान को सतरंगी रूप देकर हिन्दी के महत्त्व को उजागर किया।
कॉलेज के प्राचार्य नरेंदर सिंह सिवाच ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों और नारों का अवलोकन किया। प्रतिभागियों के बनाए पोस्टर और लिखे नारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे मान, सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। यह महज एक भाषा नहीं, बल्कि एक जीती जागती संस्कृति है। विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी बोलने में हमें संकोच नहीं करना चाहिए। हिंदी जनसामान्य की भाषा होने के साथ देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। देश से जुड़ना है तो हिंदी से जुड़ाव जरूरी है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉलेज में पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 14 सितंबर तक नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, हिंदी प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, एकल गीत, कविता पाठ और आशु भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा हिंदी दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में की जाएगी।
विज्ञापन
हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम का समन्वय हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर नीलम कुमारी और प्रो. रूबी चौधरी द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में नारा लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में एनएसएस की दोनों इकाइयों समेत कॉलेज के सभी विभागों से 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डॉ. राकेश पाठक और डॉ. जितेंद्र आर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एनएसएस स्वयंसेवक मुरारी कुमार, विशांत बक्शी, श्वेता मौर्या और निशा को प्राचार्य ने पौधे भेंटकर उनका मनोबल बढ़ाया और शाबाशी दी।