फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   60 donated blood on the birth anniversary of Sri Guru Nanak Dev

Panchkula News: श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर 60 ने किया रक्तदान

Sat, 16 Nov 2024 04:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
60 donated blood on the birth anniversary of Sri Guru Nanak Dev
जागरूकता शिविर में रक्तदान करते लोग।
पंचकूला। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 60 श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान जागरूक शिविर निफा चंडीगढ़, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, मैनेजमेंट गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला, एचडीएफसी बैंक एवं ब्लड बैंक, सिविल अस्पताल पंचकूला के सहयोग से लगाया गया।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता शिविर गुरुद्वारा श्री नाडा साहब के मैनेजर सरदार परमजीत सिंह की प्रेरणा से लगाया गया। निफा चंडीगढ़ और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद मरीजों की मदद करना है। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह, एचएल सिंगला, एनके सिंगला, एनएन पुरी, गुलशन कुमार, संजोगिता, दिव्य गुप्ता, मुकेश बंसल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed