फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6 Punjab Police personnel showing strength in Paris Olympics

Panchkula News: पेरिस ओलंपिक में पंजाब पुलिस के 6 जवान दिखा रहे दमखम

Mon, 29 Jul 2024 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
6 Punjab Police personnel showing strength in Paris Olympics
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक-2024 में पंजाब पुलिस के 6 जवान जल्द ही अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। डीजीपी गौरव ने कहा कि ये जाबाज केवल देश की झोली में मेडल ही नहीं डालेंगे, बल्कि पंजाब पुलिस के गौरव को भी बढ़ाएंगे। पंजाब पुलिस के इन जवानों के मेडल जीतने पर वह खुद इन्हें सम्मानित करेंगे। शूटर अंजुम मौदगिल, शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदर सिंह तूर और हॉकी के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

अंजुम मौदगिलः
अजुम मौदगिल चंडीगढ़ से तालुक रखती हैं जोकि एक शूटर हैं। वह पंजाब को प्रेजेंट करती हैं। पंजाब पुलिस में वह सब इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी हैं। वह दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2019 में अंजुम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल आईएसएसएफ रैंकिंग में दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया था। वह महिलाओं की 50 मीटर 3पी में भारत की प्रथम स्थान की शूटर के रूप में सामने आईं। 2019 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

तजिंदर सिंह तूरः
तजिंदरपाल सिंह तूर शॉटपुट खिलाड़ी हैं। वह दो बार एशियन चैंपियनशिप जीत चुके हैं। एशियन गेम में तूर के नाम गोल्ड मेडल का खिताब है। यहां तक कि 21.77 मीटर का उनके नाम एशियाई रिकॉर्ड भी है। वह पंजाब पुलिस के अधिकारी रैंक पर रह चुके हैं, अब वह इंडियन नेवी में पीटीआई ऑफिसर के रैंक पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में हॉकी के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंहः
हॉकी की टीम में हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और शमशेर सिंह शामिल हैं। हाॅकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह पंजाब आर्म्ड पुलिस क्लब से खेलते हैं। वह इंडियन हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक में कप्तान के तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं। जालंधर के मनदीप सिंह भी पंजाब आर्म्ड पुलिस क्लब से हैं। उन्होंने 18 फरवरी, 2013 को भारत की राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के लिए खेलना शुरू किया था। मनदीप ने ओमान के खिलाफ 20 फरवरी, 2013 को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया था। 2022 के एशियन गेम्स में मनदीप ने गोल्ड जीता था। शमशेर सिंह ने 2019 में टोक्यो हॉकी टूर्नामेंट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2022 के एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। वह पंजाब आर्म्ड पुलिस क्लब से खेलते हैं। मनप्रीत सिंह पवार पंजाब आर्म्ड पुलिस क्लब से खेलते हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। 2011 में उन्होंने 19 साल की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था। 2012 में समर ओलंपिक में उन्हें एशियास जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर 2014 का खिताब मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed