फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6 parking lots built around Shalimar Ground for Arijit Singh live concert

Panchkula News: अरिजीत सिंह लाइव कंसर्ट के लिए शालीमार ग्राउंड के आसपास बनीं 6 पार्किंग

Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
6 parking lots built around Shalimar Ground for Arijit Singh live concert
पंचकूला। अरिजीत सिंह के शो के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राउंड में स्टेज तैयार हो गया है। मुंबई की टीम तीन दिन से तैयारी करने में जुटी है। डीसीपी मुकेश मल्होत्रा के निरीक्षण के बाद पार्किंग और इंट्री पॉइंट का रूट भी तय हो गया। 16 फरवरी को होने वाले लाइव कंसर्ट देखने के लिए दर्शक इन रूटों से आकर इंट्री गेट तक पहुंच सकते हैं। शालीमार ग्राउंड के आसपास के एरिया में कुल 6 पार्किंग बनाई गई हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात एक इवेंट कर्मी ने बताया कि पार्किंग और ग्राउंड के आसपास के एरिया में जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं मेन स्टेज के पास चारों तरफ से सुरक्षा घेरा भी बना दिया गया है। इनके अंदर बाउंसर समेत पुलिस की तैनाती रहेगी। इवेंट में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी पूरे शो पर नजर रखने के लिए टीम तैनात किए जाएगी। यह टीम शो शुरू होने से लेकर खत्म होने तक दर्शकों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


इन गेट से होगी इंट्री
लाइव कंसर्ट में इंट्री के लिए चार और एग्जिट के लिए दो गेट बना दिए गए हैं। सभी इंट्री पॉइंट पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा शो में प्राइवेट बाउंसर की भी तैनाती रहेगी। शालीमार चौक की तरफ से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग सेक्टर-6 और 5 मार्केट में बनी है। शहर के लोगों के लिए ग्राउंड के पीछे वाले हिस्से के कुछ भाग को पार्किंग के लिए तय किया गया है। शो में 14 हजार से अधिक भीड़ आने की संभावना है। भीड़ मैनेजमेंट के लिए बैरिकेड लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां होगी पार्किंग
शालीमार ग्राउंड के आसपास एरिया जैसे सेक्टर-7, 8, 9 और 10 की मार्केट पार्किंग के लिए तय की गई हैं। वहीं, ग्राउंड के पीछे वाले भाग सेक्टर-5 और 6 के हिस्से को पार्किंग के लिए तय किया गया है। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क की डिवाइडिंग रोड पर पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed