फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   59 lakhs cheated from 19 people by depositing money in the committee

कमेटी में रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगे 59 लाख

Thu, 19 Dec 2019 11:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
59 lakhs cheated from 19 people by depositing money in the committee
चंडीगढ़। सेक्टर-33 के एक व्यक्ति ने कमेटी में पैसे जमा कराके मुनाफा कमाने का झांसा देकर 19 लोगों से 59 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए हैं। मामले की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-33 निवासी रामचंद ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ साल पहले उक्त सेक्टर निवासी राम छंगुर से हुई थी। उसने कहा था कि वह कमेटी डालने का बिजनेस करता है और इसमें इंवेस्टमेंट करने पर मोटा मुनाफा होगा। राम छंगुर के कहने पर उसने लाखों रुपये कमेटी में इंवेस्ट कर दिए। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता ने जब अपना मुनाफा मांगा तो आरोपी राम छंगुर बहाना बनाने लगा। बाद में पता लगा कि उसने करीब 18 लोगों से भी रुपये इंवेस्ट करवा रखे हैं।17 जून 2018 को सभी लोग छंगुर से पैसे मांगने लगे पर उसने लोगों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed