फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   574 crore given to 44083 people for construction of houses under PM Awas Yojana : Governor

पीएम आवास योजना के तहत 44083 लोगों को मकान बनाने को दिए 574 करोड़

Wed, 20 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
574 crore given to 44083 people for construction of houses under PM Awas Yojana : Governor
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्तमान सरकार द्वारा 44,083 लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 574 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने यह बात मंगलवार को राजभवन में उनसे मिलने आए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

दत्तात्रेय ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश में 1000 से भी अधिक आवेदकों को भूखंड अलॉटमेंट जारी करके कब्जे भी दिए जा चुके हैं। शेष अलॉटियों को भी कब्जा देने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को सस्ते व सुलभ आवास मुहैया करवाने के लिए सभी के लिए ‘आवास’ विभाग का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला विकास नगर प्राधिकरण के माध्यम से हरियाणा में लंबे समय से रह रहे पूर्वांचल के लोगों के लिए मकान बनाने की योजना को भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत व अन्य जिलों में रह रहे लोगों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख की धनराशि दी जाती है। यह राशि उन्हीं को दी जाती है, जिन लोगों के पास अपने प्लॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर से एक करोड़ 15 लाख लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंत्रालय द्वारा इन सभी लोगों को मकान बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed