{"_id":"674e1f9d7c421bf3ca03fcd7","slug":"57-donated-blood-in-shri-mata-mansa-devi-temple-complex-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12909-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 57 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में 57 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 57 श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, निफा चंडीगढ़ एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक जीएमसीएच सेक्टर-32 के सहयोग से लगाया गया।
रक्तदान जागरूकता शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन ने किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल लगभग सभी अस्पतालों में डेंगू की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह, गुलशन कुमार, मक्खन सिंह व महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।