फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5540 lakh rupees will be spent on 11 projects,

11 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 5540 लाख रुपये,

Wed, 29 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
5540 lakh rupees will be spent on 11 projects,
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूला के विकास के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई है। पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण का गठन भी किया गया है। इस कड़ी में मंगलवार को अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। यह जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री लोक निर्माण विश्राम गृह से सूक्ष्म सिंचाई एवं नहरी विकास प्राधिकरण की 7500 प्रदर्शनी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंचकूला जिले के लिए 5540.23 लाख रुपये की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें पंचकूला-मोरनी-नीमवाला सड़क मार्ग का सुदृढ़ीकरण, थापली-भुजकोटी वाया भोज धारला, भोज पीपला सड़क मार्ग मोरनी से बड़ीसेर वाया खरटीया, मंडलाय से भावड़ी वाया खरटीया सड़क मार्ग का अपग्रेडेशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंजौर का पॉलीक्लिनिक में अपग्रेडेशन, तांगड़ा, कांगन से तांगड़ा हरिसिंह नहर का सुदृढ़ीकरण, राजकीय मॉडल सीनियर संस्कृति स्कूल बतौड़ में लड़कों और लड़कियों के लिए शौचालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर में 15 नए कमरों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 4 के तहत सेक्टर-8, 9, 10, वार्ड नंबर 5 के तहत सेक्टर-15 की सड़कें और समनवाला से बिचपड़ी तक के लिंक रोड का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed