{"_id":"637bdc4a5e256d7010107468","slug":"52-bus-queue-shelters-built-with-2-70-crores-in-the-city-dilapidated-in-three-years-pkl-office-news-pkl4690009181","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.70 करोड़ रुपये बनाए गए 52 बस क्यू शेल्टर में बिजली बोर्ड चोरी, बसों का संचालन नहीं बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.70 करोड़ रुपये बनाए गए 52 बस क्यू शेल्टर में बिजली बोर्ड चोरी, बसों का संचालन नहीं बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। नगर निगम क्षेत्र में तीन साल पहले 2.70 करोड़ रुपये की लागत से बनाए 52 बस क्यू शेल्टर जर्जर हाल में पहुंच गए हैं। पूरी तरह से बसों का संचालन होने से पहले ही बस क्यू शेल्टर की ग्रिल टूटने लगी है। बैठने के लिए बनाई सीटें भी उखड़ने लगी है। कनेक्शन मिलने से पहले ही बिजली के बोर्ड उखड़ चुके हैं। इसके अलावा कई जगह पानी का कनेक्शन देकर वॉश बेसन लगाने की योजना भी थी। पानी का कनेक्शन मिलने से पहले ही वॉश बेसिन भी नजर नहीं आते हैं।
इसके अलावा इलेक्ट्रानिक रूट चार्ट भी टूट चुके हैं। इस बारे में पंचकूला विकास मंच के सदस्यों ने हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट बॉडीज सहित कई जगह शिकायत दी है। इसके बाद भी इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि करोड़ों खर्च करने के बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिली है।
नगर निगम की तरफ से सेक्टर-5 में बनाए बस क्यू शेल्टर में ग्रिल टूट चुकी है। इसकी फर्श भी धंस गई है। वहीं चार्जिंग के लिए बनाए बोर्ड और लाइटें भी चोरी हो गईं हैं। इसके अलावा सेक्टर- 2, 12, 14, 15, 16 की सीटें टूटी हुई हैं। इलेक्ट्रानिक रूट चार्ट भी टूट गए हैं। इसमें लगाए वॉश बेसिन भी नहीं नजर आते हैं।
विज्ञापन
घटिया सामाग्री का हो रहा इस्तेमाल
पंचकूला विकास मंच के सदस्य राकेश अग्रवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बसों का संचालन शुरू करने के लिए 52 बस क्यू शेल्टर बनाए गए हैं। तीन साल में बस क्यू शेल्टर की ग्रिल उखड़ गई। लाइटें और बोर्ड चोरी हो गए हैं। कई जगह सीटें टूट गई है। बस क्यू शेल्टर में लगाए ग्रिल टूट चुकी हैं। वहीं चार्जिंग के लिए लगाए बोर्ड अधिकतर उखाड़ लिए गए हैं।
निर्माण कार्य में घटिया किस्म का मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए दस से अधिक शिकायत दी गई हैं। इसके बाद भी इस पर कोई काम नहीं किया गया है। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट बॉडीज के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, डायरेक्टर और चीफ विजलेंस ऑफिसर से इस मामले की शिकायत की गई है। अभी तक इसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया है। निगम के अधिकारियों की ओर से इसमें कोई जांच नहीं की जा रही है।
सुविधा नहीं मिली, बस क्यू शेल्टर साफ नहीं
15 मिनट में शहर के लिए बसों के संचालन का प्लान बनाकर बस क्यू शेल्टर बनाए गए थे। इसे तीन साल बाद भी शुरू नहीं किया गया है। नगर निगम और ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से काम नहीं किए जाने के कारण लोगों को सुविधा नहीं मिली है। हमारी मांग है कि इसे जल्द ही ठीक कराया जाए। अगर बस क्यू शेल्टर बनाने में धांधली हुई है तो इसकी जांच की जाए। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
शोपीस बन गए, सुविधा जीरो
नगर निगम की तरफ से बनाए बस क्यू शेल्टर केवल शोपीस हैं। इसमें सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। सीट टूटने, स्विच बोर्ड और लाइटें भी चोरी हो गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी नहीं हो पाया। इस तरह के हालात में आम लोगों को सुविधा नहीं मिली है। हमारी मांग है कि अगर इसे बनाने में गड़बड़ी हुई है तो संबंधित विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए। -योगिंदर क्वात्रा, वाइस प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20
शहरी एरिया में बस क्यू शेल्टर हमारे समय में नहीं बनाया गया है। इसको पहले निगम के अधिकारियों ने बनाया है। अगर इसमें कोई खामी है तो इसकी जांच कराने के लिए लेटर लिखेंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम
बस क्यू शेल्टर को बनाने में अनियमितता के मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह लाठर, कमिश्नर, नगर निगम