फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंचकूला का रिजल्ट राज्य में रहा आठवें स्थान

पंचकूला का रिजल्ट राज्य में रहा आठवें स्थान

Thu, 16 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला का रिजल्ट राज्य में रहा आठवें स्थान
पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। हरियाणा में इस बार आठवें नंबर पर पंचकूला को रिजल्ट आया है। इस बार का रिजल्ट बेहतरीन है। इसे लेकर शिक्षा अधिकारियों के चेहरे खिले रहे। बुधवार को जारी हुए रिजल्ट में इस बार पंचकूला के सकेतड़ी, बतौड़, खटौली, भरेली, मंधाना, कोटी, खेतपराली, धामन, बालदवाला, टिक्करताल के सरकारी स्कूल का परिणाम 100 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 63 सरकारी और नौ प्राइवेट स्कूलों के छात्र इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी बैठे थे। इस बार परिणाम सुधारने से पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने से भी पीछे नहीं हटे, लेकिन इस परिणाम को अभी ओर भी सुधारे जाने की जरूरत है। इस बार पंचकूला के 12वीं के रिजल्ट में 20 फीसदी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामन की लतिका ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर आर्ट्स संकाय में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में जीएमएसएसएस कालका की निशा ने 90 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा जीएसएसएस-7 में कॉमर्स की मोनी ने 395 और श्रुति ने 393 अंक साइंस स्ट्रीम में हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएसएसएस-20 स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसदी रहा। कॉमर्स संकाय में 15 बच्चे मेरिट, 11 बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। कामर्स में साक्षी भामा ने 92.47 और साक्षी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर परिसर में अव्वल रही है। जीएसएसएस टोडा का परिणाम में साइंस में 100 प्रतिशत, कामर्स 71.42 और आटर्स में 64.28 प्रतिशत परिणाम रहा है। सेक्टर-12ए स्थित जीएमएसएसएस सार्थक का कामर्स संकाय में परिणाम 94.11 फीसदी रहा है। आर्ट्स में 100 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। जीएमएसएसएस सेक्टर-15 के सरकारी स्कूल का 91.43, सेक्टर-12 स्थित सरकारी स्कूल 90 प्रतिशत, बरवाला 86.44, थापली 80 और सेक्टर-6 सरकारी स्कूल का परिणाम 76 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed