फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सैन्य अफसर बनने के लिए 13 हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

सैन्य अफसर बनने के लिए 13 हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

Mon, 22 Apr 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सैन्य अफसर बनने के लिए 13 हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा
चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा रविवार को चंडीगढ़ के 36 केंद्रों पर संपन्न हो गई। सेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए करीब13 हजार युवाओं ने परीक्षा दी। इस परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया गया। पहला सत्र दिन के 10 बजे से दोपहर साढ़े बाहर बजे तक चला। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। परीक्षा देने के बाद बाहर आने वाले विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान बच्चों के अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकले ज्यादातर छात्र प्रश्नपत्र को लेकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षो की तुलना में पेपर आसान रहा। गणित में अधिकतम प्रश्न ट्रिग्नामेट्री और प्रोबेबिलिटी से संबंधित थे। इसके अलावा, कैलकुलस, वेक्टर, मैट्रिक्स, सेट और सीरीज से भी प्रश्न पूछे गए थे। कुछ छात्रों को ट्रिग्नोमेट्री व कैलकुलस से संबंधित प्रश्न मुश्किल लगे। इसके अलावा पेपर-2 में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करेंट अफेयर्स जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed