{"_id":"5c292acbbdec2256d6424f84","slug":"51546201803-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ के युवाओं ने करवाई खेल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ के युवाओं ने करवाई खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
स्पोर्ट्स मीट में 160 युवाओं ने लिया भाग
चंडीगढ़। स्वर मनी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़ के सहयोग से रविवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। यह मीट गांव के युवाओं के लिए चौधरी भोपाल सिंह स्टेडियम गांव बुडैल सेक्टर-45 में करवाई गई। स्पोर्ट्स मीट ब्लॉक लेवल पर करवाई गई, जिसमें 160 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें लड़के और लड़कियों ने वालीबॉल, बैडमिंटन और दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से सर्टिफिकेट और इनाम बांटे गए। एसोसिएशन के सदस्य रोहित ने बताया कि इस मीट का मकसद गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य मेहमान रेखा त्रिवेदी थीं। वहीं, अन्य मेहमानों में पंजाब व्हील चेयर क्रिकेट टीम के दिव्यांग खिलाड़ी राहुल और लक्ष्मण थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़ के जिला कोआर्डिनेटर रश्मीत कौर और प्रोग्राम आफिसर गुरलीन कौर ने किया।