फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   परिमल राय गोवा हुए रवाना, कल मनोज संभालेंगे कार्यभर

परिमल राय गोवा हुए रवाना, कल मनोज संभालेंगे कार्यभर

Tue, 25 Dec 2018 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
परिमल राय गोवा हुए रवाना, कल मनोज संभालेंगे कार्यभर
परिमल राय गोवा के लिए रवाना
विज्ञापन

वित्त सचिव को सौंपा कार्यभार
-नए एडवाइजर मनोज कुमार परिदा कल सभालेंगे कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासक के निवर्तमान सलाहकार परिमल राय को रिलीव कर दिया गया। सोमवार को उन्होंने अपना कार्यभार वित्त सचिव अजोय कुमार सिन्हा को सौंप दिया। परिमल राय को गॉर्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह चंडीगढ़ प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से भेंटकर गोवा के लिए रवाना हो गए। वहीं, नए एडवाइजर बुधवार को अपना कार्यभार संभालेंगे।

परिमल राय ने ढाई साल से अधिक समय तक चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के तौर पर कार्य किया। पहले वे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी के साथ कुछ माह तक रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिना किसी विवाद के काम किया। उन्होंने कर विभाग का एक बड़ा घोटाला भी पकड़ा। परिमल राय को गोवा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, नवनियुक्त एडवाइजर मनोज कुमार परिदा बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लेंगे। बुधवार को वह सीधे दिल्ली से शहर के सेक्टर-7 स्थित अपने सरकारी आवास पर पहुंचेंगे। यहां कुछ देर ठहरने के बाद सचिवालय में पदभार ग्रहण करेंगे। नए एडवाइजर को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे प्रशासक से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed