{"_id":"5c02e44ebdec2241a911353b","slug":"51543693390-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटर के सुसाइड मामले में होटल मालिक को मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटर के सुसाइड मामले में होटल मालिक को मिली अग्रिम जमानत
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
वेटर के सुसाइड मामले में होटल मालिक को अग्रिम जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेंट्रल पार्क होटल में जून, 2016 के वेटर के सुसाइड करने के मामले में जिला अदालत ने मामले के आरोपी होटल के मालिक को अग्रिम जमानत दे दी है। आरोपी होटल मालिक तेजप्रताप के वकील स्वराज अरोड़ा ने बताया कि जिस दिन यह हादसा हुआ उस दिन तेजप्रताप शहर में मौजूद ही नहीं था। वहीं मृतक मदन गोसाईं उर्फ रिंकू के भाई ने अदालत में एफिडेविट दर्ज कर कहा कि उनके भाई की मौत के लिए होटल मालिक जिम्मेदार नहीं हैं। इसके बाद जिला अदालत ने तेजप्रताप की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी।
मामला 26 जून, 2016 का है जब होटल के एक वेटर रिंकू ने होटल के ही एक कमरे में जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद रिंकू को उसके साथी पीजीआई ले गए। पीजीआई में दो दिन इलाज चलने के बाद रिंकू की मौत हो गई थी। इसके बाद रिंकू के परिवार के सदस्यों ने पुलिस में होटल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाया था। दर्ज शिकायत में कहा था रिंकू 2015 से होटल में काम कर रहा था और होटल मालिक के तंग करने के बाद उसने यह कदम उठाया है। परिवार ने यह भी आरोप लगाए थे कि होटल मालिक रिंकू कोे पैसे भी नहीं देता था। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद तेजप्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में तेजप्रताप अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।