फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सात साल कैद

सात साल कैद

Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सात साल कैद
सोलन (हिमाचल) के ध्यानार्थ: फोटो सहित
विज्ञापन



महिला से दुराचार के प्रयास के दोषी को सात साल कैद
- अदालत ने 1 लाख 7500 रुपये जुर्माना भी लगाया
- जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महिला से दुराचार के प्रयास के मामले में जिला अदालत ने हिमाचल के जिला सोलन निवासी करतार सिंह को सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक लाख 7500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने जुर्माना राशि में से एक लाख रुपये बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने करतार को आईपीसी की धारा 376/511, 451 और 506 के तहत दोषी करार दिया है।
9 सितंबर 2017 को सेक्टर-26 थाने में दर्ज मामले के अनुसार, पीड़िता वाटर सप्लाई के लिए बने ट्यूबवेल के एक कमरे में परिवार के साथ रहती थी। उसका पति वाटर सप्लाई विभाग में काम करता था और उसी के तहत उसे यह कमरा मिला हुआ था। घटना वाले दिन उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीड़िता घर में बच्चों के साथ थी।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे करतार सिंह बिना कुंडी खटखटाए कमरे के दरवाजे को धक्का मारकर अंदर दाखिल हो गया। अंदर आने के बाद उसने अपने कपड़े उतार दिए और महिला से रेप का प्रयास करने लगा। दोषी ने महिला को धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसके बच्चों को जान से मार देगा, लेकिन महिला उसे धक्का मारकर किसी तरह कमरे से बाहर निकली और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर पास ही चाय की दुकान चलाने वाला रोहित वहां आया और दोषी को दबोच लिया। इसके बाद वहां महिला का पति और अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दोषी को जब लोगों ने दबोचा था तो उस वक्त वह अर्द्धनग्न था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed