फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खाने, पीने के साथ एमटीवी थीम पर फ्लिप कैफे मे दिखाएं प्रतिभा

खाने, पीने के साथ एमटीवी थीम पर फ्लिप कैफे मे दिखाएं प्रतिभा

Fri, 03 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खाने, पीने के साथ एमटीवी थीम पर फ्लिप कैफे मे दिखाएं प्रतिभा
खाने, पीने केसाथ एमटीवी थीम पर फ्लिप कैफे में दिखाएं प्रतिभा
विज्ञापन


- देश की तीसरी यूनिट की सिटी में शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खाने, पीने के साथ अब अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा, वह भी मनोरंजन जगत के मंझे हुए कलाकारों के साथ। इस अंदाज के साथ ही शहर में फ्लिप कैफे की शुरूआत हुई है, जोकि एमटीवी की थीम पर डिजाइन किया गया है।

इस कैफे के बार को जहां माइक और स्पीकर के स्टाइल में सजाया गया है। वहीं, म्यूजिक पर झूूमने के लिए एक कंटेनर का इस्तेमाल कर ट्रक स्टेज का डिजाइन दिया गया है। जैसा कि बड़े म्यूजिक इवेंट्स में देखने को मिलता है। इसमें समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं भी होंगी, जो रोडिज में वाइल्ड एंट्री भी करा सकती हैं। वहीं अगर खाने की बात करें तो सेलेब्रिटी शेफ रणवीर बराड़ ने इस पर काम किया है, जिसमें चंडीगढ़ के स्वाद का ध्यान रखा गया है। फनबॉर्स हॉस्पिटेलिटी ने वॉयकाम के साथ इस कैफे की शुरूआत की है। वॉयकाम उपभोक्ता उत्पाद के प्रमुख सोगातो भोमिक के मुताबिक चंडीगढ़ के युवाओं को ध्यान में रखकर इस कैफे की थीम और उत्पादों को चुना गया है। फनबार्स के चेयरमैन जसमीत मारवाह ने कहा कि चंडीगढ़ जैसे सुंदर और प्रतिभा से भरे शहर में फ्लिप टैलेंट और मनोरंजन को बढ़ावा देने का काम करेगा। चंडीगढ़ से पहले मुंबई और दिल्ली के युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed