फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   50 lakh rupees cheated on the pretext of profit in LPNT crypto currency

Panchkula News: एलपीएनटी क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 50 लाख रुपये

Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 15 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees cheated on the pretext of profit in LPNT crypto currency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। यहां के एक व्यक्ति से एलपीएनटी क्रिप्टो करंसी में निवेश का झांसा देकर मानकपुर देवीलाल के व्यक्ति ने 50 लाख रुपये ठग लिए। पिंजौर निवासी रामसिंह (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी मुलाकात गांव मानकपुर देवीलाल के एक व्यक्ति से हुई। उसने कालका और पिंजौर निवासी अन्य व्यक्तियों से मुलाकात कराते हुए कहा कि एलपीएनटी क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाने से उसे भारी मुनाफा होगा। इस पर उसने अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर करीब 50 लाख रुपये उस व्यक्ति की बताई कंपनी में लगा दिए। कुछ महीने बाद व्यक्ति ने बताया कि उसका लगाया पैसा अब उसे वापस नहीं मिलेगा क्योंकि कंपनी नुकसान में है।
रामसिंह ने बताया कि करीब दो साल से ज्यादा समय से वह देवीलाल से अपने पैसे वापस मांग रहा है। लेकिन वह पैसे वापस करने की बजाय कहता है कि जो बने कर लो, पैसा वापस नहीं मिलेगा। एलपीएनटी में पैसा निवेश करने के नाम पर वह पिंजौर के सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपये डुबा चुका है। जिनके कहने पर उन्होंने पैसा लगाया था वे भी कहते हैं कि पुलिस में भी जाकर कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

राम सिंह ने बताया कि पिंजौर और कालका में एलपीएनटी क्रिप्टो करंसी में निवेश करवा कर लोगों को ठगने वाले कई लोग लगे हैं। प्रशासन को जांचकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मासूम लोग उनके झांसे में आने से बच सकें
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed