फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5 percent increase in pension of retired staff of Aid College

हरियाणा : एडिड कॉलेज के सेवानिवृत्त स्टाफ की पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी

Sun, 21 Nov 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
5 percent increase in pension of retired staff of Aid College
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के एडिड कॉलेजों के सेवानिवृत्त शिक्षण, गैर शिक्षण कर्मचारियों को सौगात दी है। इनकी मानद पेंशन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी सरकार ने की है। यह बढ़ोतरी प्रति वर्ष होगी। इसका लाभ 1 नवंबर 2021 से मिलेगा। मुख्यमंत्री के फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले काफी समय से उनकी यह मांग थी। वर्तमान में रिटायर्ड प्रिंसिपल को 30 हजार रुपये मासिक, रिटायर्ड लेक्चरर को 25 हजार रुपये, नॉन टीचिंग क्लास-3 को 11 हजार रुपये और नॉन टीचिंग क्लास-4 को 6 हजार रुपये मिल रहे हैं। इस पेंशन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी बेसिक पेंशन पर प्रतिवर्ष होगी। इन्हें कोई भी एरियर नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों को नेशनल पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व में 11 मई 1998 के बाद एडिड कॉलेज से रिटायर हुए टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को ही ऑनरेरी पेंशन दी जा रही थी। 1998 से पूर्व रिटायर हो चुके कर्मचारियों की मांग पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ही 1 जनवरी 1988 से 10 मई 1998 तक रिटायर हो चुके टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भी ऑनरेरी पेंशन देने का फैसला लिया था। इससे काफी कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed