{"_id":"673ba8d54c1d5afc700b7ef4","slug":"494-lakh-rupees-were-cheated-from-a-student-on-the-pretext-of-part-time-job-and-investment-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12537-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पार्ट टाइम जॉब और निवेश का झांसा देकर छात्रा से ठगे 4.94 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पार्ट टाइम जॉब और निवेश का झांसा देकर छात्रा से ठगे 4.94 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पार्ट टाइम जॉब और निवेश का झांसा देकर छात्रा से साइबर ठगों ने 4.94 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किरण कौशिक निवासी सेक्टर-14 ने बताया कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में बीएससी की पढ़ाई की है। उनके पिता एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में ड्राइवर की पोस्ट पर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को अपने घर में इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन पार्ट टाइम जॉब का देखा तो उस विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। तो उन्होंने मुझे एक लिंक भेजकर इस पर रजिस्टर्ड करने को कहा।
उस मोबाइल एप पर एमोजोन लिखा था। उस पर अपने बैंक के खाते का विवरण भर दिया। साइबर ठगों ने टेलीग्राम ज्वाइन करवाकर कुछ टास्क पूरा करने के लिए टास्क दिए। उस टॉस्क को पूरा करने के लिए उन्होंने कुछ पैसे इनवेस्ट करने को कहे। इस पर किरण कौशिक ने दो सौ रुपये इनवेस्ट किए। इसके बाद उन्होंने टॉस्क में इनवेस्ट के नाम पर धीरे धीरे 4.94 लाख रुपये जमा करवा दिए।
इसके बाद वह पैसे साइबर ठगों ने वापस नहीं किया। इस पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। शिकायत देने के बाद सेक्टर -20 साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।