फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   492 patients of diarrhea arrived in eleven days, teams alert

ग्यारह दिन में आए डायरिया के 492 मरीज, टीमें अलर्ट

Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
492 patients of diarrhea arrived in eleven days, teams alert
पंचकूला। अब तक ग्यारह दिन में अभयपुर के रहने वाले 492 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही पंचकूला जिला प्रशासन यहां लगा हुआ है। एचएसवीपी ने पाइप लाइनों को चेक कर लिया है और दूषित पानी के कनेक्शन को काट दिया है। अभयपुर में दूषित पानी से हुई बीमारी के बाद न सिर्फ अभयपुर बल्कि अन्य कॉलोनियों में दूषित पानी को लेकर टीमें अलर्ट हैं।
विज्ञापन

अभयपुर से शुक्रवार को भी डायरिया के आठ नए मरीज सामने आए हैं। अब भर्ती मरीजों की संख्या कम हो चुकी है। परिसर में इस समय दो लोग भर्ती हैं। इसमें से 15 साल तक से कम उम्र का एक बच्चा है। इसके साथ ही एक बालिग है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधनपुर, राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी ओपीडी स्थापित की गई है ताकि किसी भी मरीज को इमरजेंसी के दौरान मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि विभाग के पास 2 लोग अभी अस्पताल मे एडमिट हैं। इसमें एक बच्चा और एक बड़ा शामिल है। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 72 पानी के सैंपल लिए
गौरतलब है कि अभयपुर की आबादी करीब 11000 है। अब तक 72 पानी के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 42 के रिजल्ट आ चुके हैं। इसमें से 18 पीने लायक नहीं हैं और 30 पीने योग्य हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6312 घरों का दौरा किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 100840 पैकेट ओआरएस वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख कुल मामले एडल्ट बच्चे
13 जुलाई 17 09 02
14 जुलाई 50 19 09
15 जुलाई 112 21 13
16 जुलाई 89 15 18
17 जुलाई 96 38 36
18 जुलाई 45 19 47
19 जुलाई 31 30 42
20 जुलाई 19 19 34
21 जुलाई 14 24 15
22 जुलाई 11 14 32
23 जुलाई 8 01 01
कुल मामले 492
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed