फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   475 unpaved roads in rural areas will be paved in three years

तीन साल में ग्रामीण क्षेत्र के 475 कच्चे रास्ते होंगे पक्के

Fri, 25 Jun 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
475 unpaved roads in rural areas will be paved in three years
चंडीगढ़। हरियाणा में 2023-24 तक ग्रामीण क्षेत्र के 1225 किलोमीटर लंबाई के 475 कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। इन पर 490 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने यह जानकारी वीरवार को चंडीगढ़ आवास पर अपने क्षेत्र के कच्चे रास्तों को पक्का कराने की मांग लेकर आए ग्रामीणों को दी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार के निर्णय के अनुसार एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाले पांच करम के सभी कच्चे रास्ते पक्के किए जाएंगे। इससे किसानों को अपने खेतों में आने-जाने व फसल ढोने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण हरियाणा में ग्रामीण विकास आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास बिना राष्ट्रीय विकास संभव नहीं है। तेजी से हो रहे शहरीकरण के बावजूद जनसंख्या का बड़ा हिस्सा आज भी गांवों में रह रहा है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इससे ग्रामीण बदलते तकनीकी युग में अपडेट रहेंगे। वर्तमान में 6188 गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है। 4334 गांवों में केबल को चालू भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed