फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   450 people trained under Civil Defence Volunteer Training

Panchkula News: सिविल डिफेंस वालंटियर प्रशिक्षण के तहत 450 लोगों को प्रशिक्षित किया

Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
450 people trained under Civil Defence Volunteer Training
पंचकूला। सिविल डिफेंस वालंटियर प्रशिक्षण के तहत 450 लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस कंट्रोलर मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। यह ट्रेनिंग पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-3 और बिटना आईटीआई पिंजौर में एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, रेडक्रॉस्, स्वास्थ्य विभाग और सिविल डिफेंस की टीमों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की अगली तारीख का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में जारी किए जाने वाले शेड्यूल के अनुसार दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। दसवीं पास प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी, यदि प्रार्थी दसवीं पास नहीं है तो भी वी आपदा से बचाव का प्रशिक्षण प्राप्त का सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग 200 पंचकूला और बिट्ना, पिंजौर में 250 लोगों को रेस्क्यू करना सिखाकर व आपदा के टाइम पर नागरिकों की मदद करना व जान माल नुकसान से बचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि आपदा बचाव प्रशिक्षण को लेकर जिला के लगभग 1500 नागरिकों ने अपना आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगजनी, हवाई हमले, भूकंप व बाढ़ से आने वाली जैसी आपदाओं के लिए युवाओं को प्रशिक्षण व जागरूक किया गया। टीमों की ओर से प्रशिक्षणकर्ताओं को मौके पर बुलाकर आपदा के समय में विभिन्न परिस्थितियों में फंसने पर नागरिकों का कैसे बचाव करना है, इसके बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं को किसी भी तरह की आपदा से बचाने के तौर तरीके सिखाए जा रहे हैं। इससे वह आने वाले दिनों में बाढ़ से बचाव करना आदि प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे कोई भी आपदा आने पर हम स्वयं अपनी और दूसरों की रक्षा, दूसरों को जानकारी देकर और जागरूक करके कर सकें।

प्रशिक्षण में अग्निशमन टीम ने आग बुझाने के उपकरणों का कैसे प्रयोग करना है व कैसे स्वयं व दूसरों का बचाव करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने पर दरवाजे को कैसे खोलना है प्रशिक्षणकर्ताओं को अग्निशमन टीम के अधिकारी तरसेम ने विस्तार से बताया। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed