फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4.40 lakh cheated by making deal of 50 yard plot, case registered against two property dealers

Panchkula News: 50 गज के प्लाट का सौदा कर 4.40 लाख ठगे, दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 31 May 2024 12:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
4.40 lakh cheated by making deal of 50 yard plot, case registered against two property dealers
मोहाली। बडाला रोड खरड़ में गुलमोहर सिटी में 50 गज के प्लाट का सौदा कर रजिस्ट्री न करवाने के आरोप में दो व्यक्तियों पर बलौंगी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला गुलाब सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी के बयान पर प्रॉपर्टी डीलर सतवीर सिंह व तेजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोपियों को आईपीसी की धारा 420 तहत नामजद किया है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


गुलाब सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह प्लाट खरीदना चाहता था। उसने अपने जानकार राजाराम प्रसाद से इस बारे में बातचीत की। राजराम ने मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर सतवीर सिंह व तेजिंदर सिंह से करवा दी। इन लोगों ने उन्हें बडाला रोड पर 50 गज का प्लाट दिखाया, जिसमें दो कमरे, बाथरूम व रसोई बनी हुई थी। मकान का सौदा 13 लाख रुपये में हुआ। उसे मकान पसंद आ गया और आरोपियों को अलग-अलग समय पर कुल 4 लाख 40 हजार रुपये दे दिए। लेकिन आरोपियों ने रकम लेने उपरांत न तो उसकी रजिस्ट्री करवाई और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed