{"_id":"67312418cfebe1c0d40a9c04","slug":"43-devotees-donated-blood-in-shri-mata-mansa-devi-temple-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12287-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर में 43 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री माता मनसा देवी मंदिर में 43 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में आयोजित शिविर में 43 लोगों ने रक्तदान किया। विश्वास फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से लगाया गया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर न्यू चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर नवीन बंसल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। शिविर में 51 डोनर्स ने ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्टर करवाया। आठ लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 3 बजे तक चला। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा, सत्य भूषण खुराना व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।