फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4223 drug smugglers arrested in Punjab in two months 3236 FIRs registered under NDPS

बड़ा एक्शन: दो माह में पंजाब में 4223 नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत 3236 FIR दर्ज

Wed, 07 Sep 2022 09:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 09:57 AM IST
सार

भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है।

विज्ञापन
4223 drug smugglers arrested in Punjab in two months 3236 FIRs registered under NDPS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से विशेष मुहिम शुरू की थी। अब इसका असर दिखने लगा है। दो महीने पूरे होने के बाद पंजाब पुलिस ने पांच जुलाई से अब तक 562 बड़ी मछलियों समेत 4223 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3236 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 328 व्यापारिक मात्रा वाले केस हैं।

विज्ञापन


आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमों ने राज्य भर से नशा प्रभावित इलाकों में नाकाबंदी करके और तलाशी मुहिम चलाकर 175 किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की थी, जिसके साथ ही दो महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 322.5 किलो हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य में से 167 किलो अफीम, 145 किलो गांजा, 222 क्विंटल भुक्की और 16.90 लाख मेडिकल नशे जिनमें गोलियां/कैप्सूल/ टीके/शीशियां शामिल हैं, भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन दो महीनों में गिरफ्तार किए नशा तस्करों के पास से 2.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

पिछले हफ्ते पुलिस ने 326 एफआईआर, जिनमें 42 व्यापारिक मात्रा से संबंधित हैं, दर्ज करके 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन, 24 किलो अफीम, 21 किलो गांजा, 9 क्विंटल भुक्की और 85374 गोलियां/कैप्सूल/ नशीले दवाएं बरामदगी के अलावा 13.78 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है।

5 जुलाई से 5 सितंबर तक बरामदगी

  • 322.5 किलो हेरोइन
  • 2.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी
  • 167 किलो अफीम
  • 145 किलो गांजा
  • 222 क्विंटल चूरा-पोस्त
  • 16.90 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल/ टीके
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed