फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   42 water ATMs were to be installed six months ago, but electricity and water connections have not been received yet

Panchkula News: छह माह पहले लगने थे 42 वाटर एटीएम, अभी तक बिजली-पानी का कनेक्शन ही नहीं मिला

Mon, 11 Nov 2024 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
42 water ATMs were to be installed six months ago, but electricity and water connections have not been received yet
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। छह माह पहले विभिन्न सेक्टरों में 42 वाटर एटीएम लगाने का प्लान बनाया गया था। इसका कई जगह पर स्ट्रक्चर भी खड़ा कर दिया गया है, लेकिन अभी तक पानी और बिजली के कनेक्शन का काम ही पूरा नहीं हो पाया है। वाटर एटीएम में शहर के सेक्टरों में लोगों को मुफ्त में पानी देने का प्रावधान था। इसके बाद इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इस सेवा के लिए बिजली विभाग को बिजली और पानी के लिए एचएसवीपी को पत्र लिखा गया था। इसके लिए कई दौर की मीटिंग भी हो चुकी है। मेयर कुलभूषण गोयल ने पानी और बिजली के कनेक्शन की मांग अधिकारियों से की गई है। अभी तक इसे देने में असमर्थ हैं। इस कारण वाटर एटीएम शुरू नहीं हो सका है।
नगर निगम को पांच वाटर एटीएम जून में मिल गए थे। इसके बाद इनको चालू करने के लिए कनेक्शन की मांग की गई थी। 13 अक्तूबर को बिजली निगम और एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ मेयर ने वाटर एटीएम चलाने के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग की। मीटिंग के बाद अभी तक इसे चालू नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जताकर उन्होंने कहा कि इसमें देरी हो रही है। शहर के साढ़े पांच लाख लोगों को मुफ्त पीने का पानी देने का प्रावधान बनाया गया है लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है। बिजली निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


अभी कई स्थानों पर लगाए जाने हैं वाटर एटीएम
पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर के सभी मार्केट में वाटर एटीएम लगाकर लोगों को मुफ्त में पानी दिया जाएगा। इसके लिए पानी एक कंपनी को स्वीकृति दी गई है। वह कंपनी इस वाटर एटीएम में एड लगाकर पैसे वसूल करेगी और लोगों को मुफ्त पानी मिलेगा। विभागाें के तालमेल में कमी होने के कारण अभी तक इसका काम पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर एटीएम लगाने के लिए नगर निगम ने परमिशन दी है। छह महीने बीतने के बाद भी पानी और बिजली के कनेक्शन वाटर एटीएम में नहीं हो पाए हैं। इस कारण यह काम अधूरा है। इस काम को जल्द पूरा कराएंगे। -कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम


बिजली के लिए आवेदन आए हैं। इसमें जल्द ही सभी वाटर एटीएम का सर्वे करवाकर बिजली निगम की ओर से कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर से अप्लाई किया गया है। - एमजी जिंदल, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed