{"_id":"67c0c4526435bad46c0fd093","slug":"42-families-found-suspicious-in-police-verification-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120041-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस वेरिफिकेशन में 42 परिवार मिले संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस वेरिफिकेशन में 42 परिवार मिले संदिग्ध
Fri, 28 Feb 2025 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोहिंग्या और बांग्लादेश से आए लोगों में से अब तक 1291 लोगों से हुई पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रोहिंग्या और बांग्लादेश से आए अबतक 1291 लोगों की से पूछताछ की है। इसमें से पुलिस वेरिफिकेशन में 42 परिवार संदिग्ध मिले हैं। संदिग्ध मिले परिवारों के दस्तावेजों की जांच के आधार पर फिर से सत्यापन किया जाएगा। वेरिफिकेशन के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है। जो सतत रूप से इस कार्य में जुटी हैं।
शहर को तीन जोन में किया विभाजित
पुलिस ने बताया कि जोन-1 में थाना चंडीमंदिर व रायपुररानी क्षेत्र, जोन-2 में थाना कालका एवं पिंजौर क्षेत्र और जोन-3 में थाना सेक्टर-5, 7, 14, 20 व एमडीसी क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों को सौंपी गई है, जो इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
इन आईडी को किया चेक
पुलिस टीम ने आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की है। वहीं पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी गहराई से जांच की जा रही है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित व्यक्ति का निवास पंचकूला में वैध रूप से है या नहीं। इसके अलावा वाहन दस्तावेजों से उनकी वैधता की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
यहां हो चुके वेरिफिकेशन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चंडीमंदिर, पिंजौर, कालका, सेक्टर-5 और सेक्टर-14 क्षेत्रों में सत्यापन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी यह प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रतिदिन अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर रहे हैं, जिससे सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।