फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   42 Dengue cases in Panchkula; urban areas and Surajpur are hotspots.

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू के 42 मामले, अर्बन एरिया और सूरजपुर हॉटस्पॉट

Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
42 Dengue cases in Panchkula; urban areas and Surajpur are hotspots.
अर्बन पंचकूला में 16 और सूरजपुर में 12 केस, घर-घर लारवा की जांच कर रहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन

कालका और अर्बन पंचकूला में मिला एक-एक नया केस, सितंबर-अक्तूबर को डेंगू का पीक सीजन बता विभाग ने बरती सावधानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले बढ़कर 42 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक वीरवार को कालका और अर्बन पंचकूला में एक-एक नया पॉजिटिव केस मिला। विभाग की ब्रीडर चेकर टीमें लगातार घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं। कई घरों में बार-बार लारवा मिलने से विभाग की चिंता बढ़ी है।
अर्बन पंचकूला में अब तक सबसे ज्यादा 16 केस मिले हैं। सूरजपुर में 12, पिंजौर में 6, कालका में 5, रायपुररानी में 1, मोरनी में 1 और पीएचसी ओल्ड पंचकूला में 1 मामला सामने आया है। सोमवार को सूरजपुर में एक साथ चार नए केस मिले थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कूलर, गमलों, फ्रिज की ट्रे और छतों पर रखे कबाड़ में पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। टीमों की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन कई घरों में दोबारा लारवा मिल रहा है। मलेरिया की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। बृहस्पतिवार को कोई नया केस नहीं मिला। इस साल अब तक मलेरिया के 10 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सितंबर-अक्तूबर डेंगू का पीक सीजन होता है। लोग सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं और सभी बर्तनों को खाली कर सुखाएं। बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय सरकारी अस्पताल में जांच करवाएं।
डॉ. सोनू अरोड़ा, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed