फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब लोगों को वोट डालने में मिलेगी सूहलियत

अब लोगों को वोट डालने में मिलेगी सूहलियत

Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
अब लोगों को वोट डालने में मिलेगी सूहलियत
अब पोलिंग बूथ पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, केंद्रों की संख्या बढ़ाई
विज्ञापन

गर्मी और लू के थपेड़ों से लोेगों को मिलेगी निजात
चुनाव अधिकारी की कोशिश, सहूलियत के हिसाब से मिले लोगों को बूथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को डाले जाएंगे। तब सिटी में लू के थपेड़ों के साथ गर्म हवाएं तेज होंगी। ऐसे में मतदान केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइनों से लोगों को बचाने के साथ ही गर्मी में अधिक दूरी न तय करनी पड़े, इसके लिए आयोग ने शहर में बूथों की संख्या बढ़ा दी हैं। अब लोग बूथ पर आसानी से पहुंचकर अपना वोट डाल सकेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी अजोय कुमार सिन्हा का कहना है कि उनकी कोशिश है कि लोगों को पोलिंग लोकेशन सहूलियत के हिसाब से मिले। इस बार खासतौर ध्यान रखा गया है कि एक ही परिवार के लोगों को अलग-अलग पोलिंग बूथों पर न जाना पड़े। यही वजह है कि 2014 की तुलना में इस बार शहर में 70 अधिक बूथ बनाए गए हैं। इससे जहां मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। वहीं लोग आसानी से अपना वोट डाल सकेंगे। शहर में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 527 पोलिंग बूथ थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 597 कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़े पोलिंग बूथ
चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव में इस बार वोट डालने के लिए 597 बूथ बनाए गये हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 212 बूथ संवेदनशील हैं। चुनाव कार्यालय की मानें तो इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इन बूथों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बूथ हैं कंप्लीट
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी बूथ कंप्लीट हैं। इन पर पानी, बिजली और आवागमन की पूरी सुविधा मौजूद है। इसके अलावा यदि कहीं कोई शिकायत है तो तत्काल वहां की कमियों को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed