फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज से शुरू होगी फैंसी नंबरों पर बोली

आज से शुरू होगी फैंसी नंबरों पर बोली

Mon, 17 Jul 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
आज से शुरू होगी फैंसी नंबरों पर बोली
फैंसी नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, नीलामी 25 से
विज्ञापन


200 नंबरों पर लगाई जाएगी रिजर्व प्राइज की बोली
बीएन - 0001 का रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
आरएलए की ओर से फैंसी नंबरों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से होंगे। जबकि नीलामी में 25 से 27 जुलाई तक होगी। कुल 200 नंबरों पर बोली लगेगी। इसमें सीएच- 01 बीएन सीरीज के नंबर शामिल हैं।
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि फैंसी नंबर सीएच- 01, बीएन - 0001 के लिए रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपये रखा गया है। 0002, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0101 नंबर पर 30 हजार रुपये का रिजर्व प्राइज रखा गया है। इन नंबरों की बोली इस रकम के साथ शुरू होगी। वहीं 0012, 0021, 0023, 0032, 0034, 0043, 0045, 0054, 0056, 0065, 0067, 0076, 0078, 0087 0089,0098 पर रिजर्व प्राइज 20 हजार रुपये रखा गया है। फैंसी नंबराें का रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई से 24 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं ई ऑक्शन बोली 25 जुलाई से 27 जुलाई तक लगाई जा सकेगी। इसका परिणाम 27 जुलाई को शाम 5 बजे आएगा।
विज्ञापन

जिन गाड़ी मालिकों को फैंसी नंबरों पर बोली लगानी है, उनका आधार कार्ड एवं अन्य एड्रेस प्रूफ चंडीगढ़ का होना चाहिए। वहीं बोली लगाने वाले व्यक्ति की बाइक और गाड़ी चंडीगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए। फैंसी नंबरों के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//श्चड्डह्म्द्ब1ड्डद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ और 222.ष्द्धस्रह्लह्म्ड्डठ्ठह्यश्चशह्म्ह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले गाड़ी मालिक आरएलए के हेल्पलाइन नंबर 0172-2700341 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed