फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पैसे देने से इंकार करने पर चाकू से हमला

पैसे देने से इंकार करने पर चाकू से हमला

Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
पैसे देने से इंकार करने पर चाकू से हमला
उधार के पैसे वापस देने से इंकार किया तो मारा चाकू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मौलीजागरां में दो पड़ोसी लेन-देन को लेकर आपस में भिड़ गए। मामूली बहस से शुरू हुई बात इस हद तक पहुंच गई कि एक पड़ोसी ने दूसरे की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे जख्मी कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायल को तुरंत जीएमसीएच-32 ले जाया गया। वहां उसकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। पुलिस ने जख्मी सरवन के बयान पर अर्शमनी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़ित सरवन और अर्शमनी दोनों ही सेक्टर-15 की मार्केट में रेहड़ी लगाते हैं। कुछ समय पहले अर्शमनी ने सरवन को 21 हजार रुपये उधार दिए थे। वीरवार दोपहर को दोनों रेहड़ी के लिए तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान सरवन से अर्शमनी ने पैसे मांगे। इसे लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

सरवन ने पैसे देने से इंकार किया तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान अर्शमनी ने आवेश में आकर सरवन की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गर्दन पर लगे आठ टांके, जीएमसीएच-32 में भर्ती
-आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed