{"_id":"596259da4f1c1b46198b4639","slug":"41499617754-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से दो फ्लाइटें होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से दो फ्लाइटें होंगी शुरू
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 से दिल्ली और 17 से हैदराबाद के लिए शुरू होगी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट शुरू होने जा रहीं हैं। दिल्ली की फ्लाइट विस्तारा विमानन कंपनी की ओर से 12 जुलाई से संचालित की जाएगी। वहीं हैदराबाद के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट 17 जुलाई से चलेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुलाई से 40 फ्लाइटों का संचालन हो जाएगा। इसमें दो फ्लाइट इंटरनेशनल होगी और 38 लोकल स्तर पर चलेंगी।
स्पाइस जेट के स्टेशन मैनेजर जेआर परमेश वाला ने बताया कि स्पाइस जेट की फ्लाइट चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रात को 8:50 बजे चलेगी और रात को 11:20 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 3827 रुपये रखा गया है। वहीं हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट शाम को 5.50 बजे चलेगी और रात को 8.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं विस्तारा की फ्लाइट का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए दोपहर 1.15 बजे होगा और यह 2.15 बजे पहुंचेगी। वहीं नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए यह सुबह 11.40 बजे चलेगी और चंडीगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 4514 रुपये निर्धारित किया गया है।