{"_id":"61c8d01b063bdf5da0548f22","slug":"400-youths-joined-the-aam-aadmi-party-pkl-office-news-pkl43735577","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
विज्ञापन
पंचकूला। आम आदमी पार्टी का रविवार को 400 युवाओं ने महेशपुर में दामन थामा। आप हरियाणा युवा इकाई के अध्यक्ष गौरव बक्शी ने इन सभी युवाओं
को पार्टी की सदस्यता दिलवाई और स्वागत किया। इस दौरान उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा और करमजीत चौहान मौजूद रहे।
आप हरियाणा के युवा अध्यक्ष गौरव बक्शी ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश के युवा वर्ग को एकजुट होकर आप का साथ देना चाहिए ताकि सरकार बनने पर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिले।
उन्होंने मंजेश कुमार, साहिल जाट, सौरभ, अभिजीत रिंकू व दीपक के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंचकूला के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राठी, करणवीर सिंह, नसीब सिंह, विनस ढाका, राकेश शर्मा व आर्य सिंह भी उपस्थित थे।